लखनऊ में होगी अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती : एक हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, जुलाई में दी थी सीईई परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : 18 फरवरी को रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर) लखनऊ के तहत सभी जिलों की अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती कराई जाएगी। इस रैली में शॉर्ट लिस्टेड एक हजार अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। प्रक्रिया लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में होगी।

उत्तर प्रदेश में होने वाली रैलियों की सीरीज की छठी रैली होगी। इसमें जुलाई 2025 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों से लगभग एक हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी नए जारी किए गए एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख को सुबह 4 बजे एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करेंगे। रैली के लिए रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Stock Market Today : आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट; पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार 

संबंधित समाचार