JEE Main Result : जेईई मेन्स का परीक्षा परिणाम जारी, 12 अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मुख्य 2026 में 12 अभ्यर्थियों ने 'परफेक्ट 100' अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें से अधिकांश राजस्थान से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को यह घोषणा की। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 13.04 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

जिन प्रतिभागियों ने एनटीए में 'परफेक्ट 100' अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं। ये सभी 12 अभ्यर्थी लड़के हैं।

cats

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "एनटीए स्कोर ऐसे सामान्यीकृत अंक हैं जो कई पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्रों में समान रूप से मापने के लिए तैयार किए जाते हैं। ये अंक उस पाली में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

प्रत्येक पाली में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक 0 से 100 तक के पैमाने में परिवर्तित किए जाते हैं। एनटीए अंक प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं होते।" एनटीए के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के सुचारू संचालन की निगरानी और सुविधा प्रदान करने के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष खोला गया था।  

संबंधित समाचार