रामपुर : कुकर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। सात वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना व मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में मिलक थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम उदयपुर जागीर थाना मिलक निवासी आरोपी गुलफाम को पुलिस ने शाहबाद-पटवाई रोड रेवड़ी कला तिराहे से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी गुलफाम ने मासूम के साथ कुकर्म और उसकी पिटाई की बात कबूल की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो नशे में था। अपने गांव के ही सात वर्ष के मासूम को चीज दिलाने का लालच देकर खेत पर ले गया। जहां खेत मे उसके साथ कुकर्म किया, मासूम चीखने-चिल्लाने लगा तो उसके साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गया। इसी दौरान गांव की तरफ से खेतो में घास लेने महिला आती दिखी तो वह भाग गया। तब आरोपी ने मासूम को गोद में उठाया तथा सड़क की तरफ लेकर आया। पास के ही खेतों में उसका भाई काम कर रहा था। उसने मेरी गोद में अपने भाई को देखा तो आरोपी ने कहा कि लगता है इसे सांप ने काट लिया है। इसके बाद बड़ा भाई मासूम को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद वो वहां से भाग गया। उसको बाद में पता चला कि मासूम की मृत्यु हो गई है। आरोपी गुलफाम करीब 6 महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र शाहबाद में भी भर्ती रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां से कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पुष्कर सिंह, उप निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल जागेश सिंह शामिल रहे।
