Uttrakhad: पहाड़ से लेकर मैदान तक चढ़ा पारा, सामान्य से अधिक रहा तापमान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ।

जारी आंकड़ों के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में वृद्धि देखने को मिली। 

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पॉवर कॉर्पोरेशन का स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बिजली का दुश्मन, उपभोक्ताओं का फूट रहा आक्रोश, रेतिया इलाके में नाराज उपभोक्ता ने कूचले मीटर
प्रदेश भर में 394 प्रशिक्षकों की तैनाती, लखनऊ में 31 एडहॉक को मिला जिम्मा, प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास
'फार्मर रजिस्ट्री' नहीं करा पाने वाले किसानों को मिलेगा एक और मौका, कानपुर में 6 अप्रैल से विशेष अभियान
केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सत्ता खोने की बौखलाहट में हैं राहुल, अखिलेश और ममता
लखनऊ जंक्शन पर निर्माण कार्य से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, मार्ग परिवर्तन और ठहराव की जानकारी के अभाव में बढ़ी दिक्कत