Uttrakhand: यात्रियों को राहत, मुम्बई–काठगोदाम विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इज्जतनगर मंडल में संचालित विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।

 रेलवे की ओर से बताया गया है कि मुम्बई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 1 से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन काठगोदाम से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों विशेष ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, और समय के अनुसार ही चलाई जाएंगी। इस निर्णय से विशेष रूप से उत्तराखंड और मुम्बई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

संबंधित समाचार