Moradabad: यूपी बोर्ड परीक्षा...तैयारी पूरी, डीआईओएस कार्यालय परिसर में बना कंट्रोल रूम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल एवं नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 18 फरवरी से शुरु हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 112 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जिनमें तीन कक्ष अध्यापक तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

परीक्षा केंद्रों पर की व्यवस्था हर वक्त लगाए गए कैमरों से निगरानी में रहेंगी। तीस कर्मचारियों कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को चेक किया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के चेतावनी दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया बोर्ड परीक्षा बुधवार 18 फरवरी से शुरु होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:15, दूसरी पाली दोपहर 2 से 5:15 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया पिछले वर्ष के मुकाबले परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग चार हजार परीक्षार्थी कम है। जनपद में इस बार कुल 75,760 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ,सभी का सिटिंग प्लान भी चेक किया गया है। जिसमें हाईस्कूल में 39,560 और इंटरमीडिएट में 36,200 छात्र परीक्षा देंगे।

 2500 बेसिक और 3000 माध्यमिक शिक्षक नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराएंगे। कंट्रोल रूम से 12 कंप्यूटर और चार एलईडी लगाई गई है , जिसमें कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी कि प्रत्येक 112 परीक्षा केंद्रों पर लगाए कैमरे और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका रखे जाने वाले स्ट्रांग रूम पर लगे दोनों कैमरों को चेक किया गया। इस साथ ही कार्यालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें प्रत्येक कंट्रोल रूम पर निगरानी के लिए चार बड़ी एलईडी और दस कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। जिसके दस-दस कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है।परीक्षा की दोनों पालियों के बाद रात दस बजे कर्मचारी सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम पर लगे कैमरों से स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे।

छह सचल दल करेंगे निरीक्षण
परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण के लिए बनाए गए छह सचल दल प्रत्येक संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एक बार भ्रमण जरूर करेंगे साथ ही इनके अतिरिक्त पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 12 व्यवस्थापक और 112 सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन कराने के उद्देश्य से 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 112 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पांच जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक केंद्र छात्रों की संख्या के अनुरूप पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

संबंधित समाचार