Bareilly: ब्लैक स्पॉट्स की पहचान...नैनीताल मार्ग पर परिवहन विभाग ने किए 52 वाहनों के चालान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली-नैनीताल मार्ग पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें सार्वजनिक सुरक्षा की अनदेखी करने वालों को सख्त संदेश दिया गया। अभियान के तहत मार्ग के दोनों ओर निर्मित अतिक्रमण हटाए गए, नो‑पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों को भी चेतावनी दी गई।

इस दौरान रांग साइड, अवैध पार्किंग और अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों को मिलाकर कुल 52 चालानों की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जीरो फर्टिलिट ड्राइव के तहत संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। इस संयुक्त कार्रवाई में एआरटीओ प्रवर्तन वैभव सोती, उपसा के स्वतंत्र अभियंता संदीप यादव, बरेली नैनीताल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के पीडी मंगेश और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आरटीओ प्रणब झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि चालक नियमों का पालन करें, गति सीमा, लेन का सम्मान और निर्धारित संकेतों का अनुसरण करें, क्योंकि हर छोटा नियम सड़कों पर जीवन बचा सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ranji Final: फाइनल शो डाउन में बल्लेबाजी के उतरा जम्मू, शुभम के नाबाद शतक से कर्नाटक के खिलाफ शानदार शुरुआत
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, यूपी को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर चर्चा
Stock market closed : IT शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1,069 अंक लुढ़का सेंसेक्स  
लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज पर गरमाया विवाद: 13 छात्रों को शांति भंग की आशंका में नोटिस, 50-50 हजार रुपये की मुचलके का आदेश जारी
Modi Cabinet : पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ से शासन के नए युग की शुरुआत, कैबिनेट ने देशवासियों की सेवा का लिया संकल्प