Bareilly : सीबीगंज में सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार की देर शाम 8 बजे से लखनऊ और दिल्ली की कई टीमें फैक्ट्री में माल खरीदने और बेचने के कागजात खंगाल रही हैं, सभी कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ करके जमा कर लिए हैं, फैक्ट्री के अंदर बाहर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है, बड़ी संख्या में कर्मचारी अंदर हैं, बाहर कड़ा पहरा है, कई गाड़ियां बाहर ख़डी हैं, सुपीरियर शराब फैक्ट्री में छापा मारने पहुंची हैं।
मंगलवार की देर शाम 8 बजे से टीम सुपीरियर शराब फैक्ट्री में पहुंच गई, दिल्ली लखनऊ की टीमें बताई जा रही है, शाम से फैक्ट्री में ही कर्मचारियों को रोके रखा है।
