हरदोई : घर के कमरे में फंदा लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा निवासी रोशनी, पत्नी गंगासागर, का शव गुरुवार सुबह घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस और मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता माधेराम, निवासी बढ़नी गांव, थाना बिलग्राम, ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रोशनी का विवाह वर्ष 2021 में नौशहरा निवासी गंगासागर के साथ किया था।

रोशनी के दो छोटे बच्चे चार वर्षीय बेटी पूजा और डेढ़ वर्षीय बेटा मानस हैं। थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।  

संबंधित समाचार