बाराबंकी : नाराज करणी सेना के कार्यकर्ताओं घेरी कोतवाली, निष्पक्ष जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद सीओ के रहते हुई बातचीत में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। पुलिस के आश्वस्त करने पर कार्यकर्ता संतुष्ट हुए। 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। यहां पर नारेबाजी के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रकरण में बिना समुचित जांच और ठोस साक्ष्यों के मुकदमा दर्ज किया गया है। चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। 

कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। करणी सेना के प्रदर्शन को देखते हुए रामसनेहीघाट पुलिस ने असंदरा, दरियाबाद, टिकैतनगर व बदोसराय थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया था साथ ही हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी समीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। 

पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों से शांतिपूर्वक वार्ता की। सीओ जटाशंकर मिश्रा  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जाएगी। 

बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में सावन व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, वहीं पोस्ट हटाने को लेकर कहासुनी और मारपीट के आरोप भी सामने आए थे, जिसके संबंध में कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात