बढ़ें मानदेय का बाराबंकी में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया स्वागत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बताया बड़ी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में की गई घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह तथा अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने मानदेय में एक साथ 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की है, जो सराहनीय कदम है। 

महंगाई के इस दौर में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग इससे अधिक थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह बढ़ोतरी भी महत्वपूर्ण है।

सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर शिक्षा परिवार की भावनाओं का सम्मान किया है। अभिषेक सिंह ने शिक्षामित्रों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मनोबल को बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें : 
देवरिया में 12वीं के छा‍त्र की मौत, तेज रफ़्तार कार ने रौंदा 

संबंधित समाचार