देवरिया में 12वीं के छा‍त्र की मौत, तेज रफ़्तार कार ने रौंदा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफतार एक स्‍कार्पियो कार ने मोटरसाइकिल सवार 12वीं कक्षा के एक छा‍त्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पलिया टोले गांव निवासी आर्यन कुमार निषाद (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आर्यन, चोरखरी स्थित नेशनल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और शुक्रवार सुबह बाइक में तेल भराने के लिए वकील गंज गया था। 

पुलिस के मुताबिक, घर वापस लौटते समय गौरी बाजार की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आर्यन को शाम को बोर्ड की परीक्षा देने रामपुर स्थित गौनरिया इंटर कॉलेज जाना था।

गौरी बाजार थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्र का शाम को अंग्रेजी का पेपर था और सुबह यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें : 
सपा कार्यकर्ता हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 90 हजार रुपए अर्थदंड 

 

 

 

 

संबंधित समाचार