वंदेभारत पर पथराव : दो किशोर पकड़े गए, ट्रेन में सफर कर रहे थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के पास वाले कोच में पथराव करने के आरोप में हरदोई आरपीएफ ने दो किशोरों को अभिरक्षा में ले लिया। दोनों किशोर आपस में मौसेरे भाई हैं। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चे वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए आए थे, तभी खेल-खेल में कोच पर पथराव कर दिया।

संघ प्रमुख गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ से मेरठ के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही ट्रेन अपरान्ह 3.20 बजे के करीब हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बलोखर फाटक के पास पहंची, तभी एक पत्थर ट्रेन के कोच की खिड़की पर जोर से लगा। जिस कोच की खिड़की पर पत्थर लगा उसके बराबर वाले कोच में संघ प्रमुख बैठे थे। 

पुलिस ने तुरंत उनका कोच बदल दिया। उधर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर जीआरपी और आरपीएफ ने सीसी कैमरे की फुटेज से तलाश कर दो किशोरों को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, एक बच्चे की उम्र 12 साल है, जो कि शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है। दूसरे की उम्र 14 साल है। दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं। दोनों को जुवेलाइन कोर्ट में पेश किया गया।

एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने बताया कि सीसी कैमरों की सहायता से शुक्रवार को दो किशोर को अभिरक्षा में ले लिया गया। दोनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी का शिक्षामित्रों के लिए बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, अब मिलेगें 18 हजार

 

संबंधित समाचार