Holi Special Trains 2026: रेलवे चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें, इन रूटों पर यात्रियों के लिए जारी किया शेड्यूल
लखनऊ, अमृत विचारः होली पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नई दिल्ली, बरौनी, गोरखपुर और आसनसोल रूट पर कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन तय किया गया है, वहीं कुछ नियमित ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव और बहाली की सुविधा भी दी गई है।
04022/04021 नई दिल्ली–गोरखपुर–नई दिल्ली होली स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार नई दिल्ली से तथा 21 फरवरी से 7 मार्च तक प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से चलाई जाएगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
12555/12556 गोरखपुर–बठिण्डा एक्सप्रेस को 13 फरवरी से उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के मंडी आदमपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। 15031/15032 गोरखपुर–लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस को 17 और 24 फरवरी को गोमतीनगर स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
इसी तरह 04054/04053 नई दिल्ली–बरौनी–नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से और 22 फरवरी से 8 मार्च तक बरौनी से प्रतिदिन चलाई जाएगी। ये ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए बरौनी पहुंचेगी।
03525/03526 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी व 2 मार्च को आसनसोल से और 1 व 3 मार्च को गोरखपुर से दो फेरों में चलाई जाएगी। ये ट्रेन बरौनी, छपरा, सीवान और देवरिया सदर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
कुछ ट्रेनों से हटे एसी चेयरकार, निरस्त गाड़ियां बहाल
15111/15112 छपरा–वाराणसी सिटी, 15130/15129 वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैण्ट तथा 15105/15106 छपरा–नौतनवा एक्सप्रेस में 16 फरवरी से एसी चेयरकार कोच नहीं लगाया जाएगा। निरस्त ट्रेनों 15130, 55042, 55122/55121 और 55041 का संचालन 16 से 18 फरवरी के बीच पूर्ववत बहाल कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों का समय और स्थिति अवश्य जांच लें।
