Bareilly : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पत्र लिखकार एसएसपी से कहा-खत्म करें फर्जी मुकदमा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले साल फतेहगंज पश्चिमी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए विवाद में ईओ की ओर से व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल के विरुद्ध सरकारी कागजात फाड़ने, धमकी देने सहित कई आरोप लगाते हुए दर्ज कराये केस की जांच में पुष्टि नहीं हुई। तीन अफसरों की जांच में कोई साक्ष्य नहीं मिलने और झूठा केस दर्ज कराने के मामले में आशीष अग्रवाल ने कई मंत्रियों से शिकायत की है।

जांच रिपोर्ट देखने के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखते हुए कहा है कि आशीष अग्रवाल की शिकायती पत्र का अवलोकन करें। उसमें तीन अधिकारियों की रिपोर्ट संलग्न है, उसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आशीष अग्रवाल के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त करें। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। 

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय प्रसाद ने भी इस केस में संसदीय सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति को पत्र लिखते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ईओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अपने स्तर से निर्देशित करने का अनुरोध किया है। विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी मंत्री अजीत सिंह पाल ने भी प्रमुख सचिव काे चिट्ठी लिखते हुए प्रकरण में कार्रवाई कराने के लिए कहा है।

संबंधित समाचार