Bareilly: युवती को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव
सीबीगंज, अमृत विचार। हिन्दू युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने अपना हिन्दू नाम बताकर दोस्ती की । फिर अपने जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर साथ लेकर फरार हो गया। युवती को भगाने में युवक के भाई का भी हाथ है। घटना की तहरीर थाने में दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि गांव का ही वाहिद उर्फ भूरा पुत्र सलीम उर्फ पहलवान ने धर्म बदल कर उसे अपने जाल में फंसाकर उससे दोस्ती की जिसके बाद उसकी बहन उसके चंगुल में फंस गई। आरोप हैं की 19 फरवरी की सांय करीब सात बजे अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
युवती को भगाने में वाहिद उर्फ भूरा का भाई अनीस का भी सहयोग है। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
