Moradabad: 7 दिन के इंतजार के बाद भी पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ ,अमृत विचार। काफी दिन से तेंदुआ दहशत का पर्याय बना हुआ है। वन विभाग की टीमें तेंदुआ पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं, पिंजरा भी लगा दिया गया, मगर तेंदुआ जाल में नहीं फंस सका।

बता दें की कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम मुंडाला में 7 दिन से लगे पिंजरे में तेंदुआ नहीं फंसा । डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम मुंडाला में 7 दिन से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा हुआ है लेकिन ऐसा लगता है कि तेंदुआ वहां से जगाह छोड़ गया है।

उन्होंने ग्राम वासियों से आग्रह किया है कि जंगल को अकेले ना जाए वह बच्चों को स्कूल जाते समय टोली में भेजें। यदि क्षेत्र में किसी व्यक्ति को तेंदुआ दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें।

 

संबंधित समाचार