लोकबंधु अस्पताल में बनेगा 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर, सड़क हादसा पीड़ितों को मिलेगा मुफ्त कैशलेस इलाज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में घायलों के बेहतर उपचार के लिए 50 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया है और शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई है। वर्तमान में अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं संचालित हैं, लेकिन ट्रॉमा सेंटर बनने से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर हादसों में घायल मरीजों को त्वरित व विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा।

प्रस्तावित सेंटर में आईसीयू और वेंटिलेटर के साथ मेजर व माइनर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 24 घंटे सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।प्रदेश सरकार ट्रॉमा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि गोल्डन ऑवर में मरीजों को समुचित इलाज मिल सके।

केंद्र सरकार की ‘कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम-2025’ के तहत सड़क हादसों में घायल मरीजों को मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। ट्रॉमा सेंटर के लिए दो विकल्प प्रस्तावित हैं, मौजूदा इमरजेंसी ब्लॉक का उन्नयन या अस्पताल परिसर में खाली भूमि पर नया भवन निर्माण। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
एआई इम्पैक्ट समिट में यूपी मॉडल की गूंज: सरकारी स्कूलों में तकनीक आधारित लर्निंग मॉडल की सराहना

 

संबंधित समाचार