बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन का ऐलान 23 दिसंबर को करेंगे सामूहिक उपवास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक जिला कार्यालय गोकुल नगर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता व जिला महामंत्री हौसिला प्रसाद के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 दिसम्बर को कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सामूहिक उपवास कर किसान …

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक जिला कार्यालय गोकुल नगर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता व जिला महामंत्री हौसिला प्रसाद के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 दिसम्बर को कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सामूहिक उपवास कर किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में मनाएंगे।

इसके साथ ही 27 दिसम्बर को पीएम के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक थाली बजाओ कार्यक्रम गांव-गांव में आयोजित कर मन की बात का बहिष्कार करेंगे। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर चले रहे किसान आंदोलन में दो दर्जन से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली में रहते हुए उनकी समस्याएं सुनने तक नही आये। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।

इसके अलावा धान आंदोलन के दौरान जनपद भर के सभी क्रय केंद्रों पर दिनांक 5 दिसंबर को भेजी गई ट्रालियां जस की तस खड़ी हैं। जिसमें समीक्षा के दौरान सबसे खराब प्रगति हैदरगढ़ तहसील अंतर्गत मंडी क्रय केंद्र, नवाबगंज तहसील में हरख स्थित क्रय केंद्र, मसौली स्थित क्रय केंद्र और निंदुरा फतेहपुर क्रय केंद्रों की पाई गईं।

इसको लेकर जिलाधिकारी से जिला प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सभी क्रय केंद्रों का दौरा कर किसानों से मुलाकात करेंगे और आवश्यकता हुई तो वहीं धरना शुरू करेंगे।इसके साथ ही दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन में भागीदारी हेतु सैकड़ो कार्यकर्ताओ को भेजने का प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक में जिला संरक्षक उत्तम वर्मा, लायकराम यादव, जागेष्वर चौधरी, राधेलाल, राम सजीवन, नौमिलाल,शारदा बक्श सिंह, रामानंद, शिव नरायन, रईश अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, कमलेश वर्मा, हरीराम पाल, अमर सिंह, देवन्द्र वर्मा, भगौती प्रसाद आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार