गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी : जनता दर्शन कर सुनी लोगों की समस्याएं, IT पार्क का लोकार्पण 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह गोरखपुर पहुंचे जहां उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित कार्यवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने ये निर्देशित किया कि आमजन की हर समस्या का समाधान किया जाये। 

गीडा में IT पार्क का लोकार्पण

आज गोरखपुर के लिए बड़ा दिन है क्योकि आज सीएम योगी औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में आई टी पार्क का उद्घाटन करेगें। धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों से विकास परियोजनाओं के जरिए सीएम योगी का गोरखपुर को नई सौगात देने पर भी ध्यान केंद्रित हैबता दें कि इसका क्षेत्रफल 3.5 एकड़ में फैला है। इसकी लागत लगभग 20 करोड़ की बताई गई है वही इससे जिले में आईटी और निवेश को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  : 
एआई से प्रशासनिक कार्यों में तेजी, UPSDM में दो दिवसीय कार्यशाला कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

संबंधित समाचार