एआई से प्रशासनिक कार्यों में तेजी, UPSDM में दो दिवसीय कार्यशाला कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार संभव है। बताया कि डेटा प्रबंधन, फाइलिंग और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्य अब कम समय में अधिक सटीकता के साथ किए जा सकते हैं।

मिशन निदेशक, बुधवार को यूपीएसडीएम में प्रशासनिक कार्यों को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए दो दिवसीय एआई विषयक कार्यशाला में अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश से आए विशेषज्ञों की टीम ने करीब छह घंटे के प्रशिक्षण सत्र में कर्मचारियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया।

विभिन्न एआई टूल्स और सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह समझाया गया कि जटिल और समय लेने वाले कार्यों को कैसे सरल बनाया जा सकता है।प्रशिक्षण के दौरान ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ और ऑटोमेशन पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों को सिखाया गया कि दस्तावेजों का त्वरित विश्लेषण, सटीक डेटा एंट्री और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों को किस प्रकार आसान और त्रुटिरहित बनाया जा सकता है।

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि एआई के उपयोग से मिशन की मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे कार्यों की निगरानी बेहतर ढंग से की जा सकेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सीखी गई तकनीकों को अपने कार्यों में लागू कर मिशन के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करें।

ये भी पढ़ें  : 
मां कालरात्रि पूजा: बड़ी काली मंदिर में आज और कल होंगे अर्धनारीश्वर के दुर्लभ दर्शन, रुद्राभिषेक के बाद खोले दिए जाएंगे कपाट

 

संबंधित समाचार