गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई DCP, ADCP
नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ इसके तहत कई पुलिस उपायुक्त अपर पुलिस उपायुक्त के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।
रविवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस प्रशासनिक निर्देश जारी किया गया, प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त(डीसीपी)और अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न शाखाओं में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इन बदलावों को कमिश्नरेट की कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के अंतर्गत आईपीएस शैलेन्द्र कुमार सिंह अब तक पुलिस उपायुक्त लाइन्स व आरटीसी के पद पर तैनात रहे जिन्हें अब नई पुलिस उपायुक्त यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही वे पुलिस उपायुक्त लाइन्स व आरटीसी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं आईपीएस श्रीमती अनुकृति शर्मा अपर पुलिस उपायुक्त के पद से स्थानांतरित कर उन्हें प्रभारी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा बनाया गया है। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी अब उनके नेतृत्व में होगी।
