Bareilly: भांजा बना शैतान, नहाते में वीडियो बनाकर किया रेप, रिश्ता तुड़वाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और रेप के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिश्तेदार के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुराचार किया। उसका रिश्ता तुड़वा दिया और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शिकायत में उसने कहा कि उसके रिश्ते का भांजा एहसान अली पुत्र हुरमत शाह निवासी बंडिया सीबीगंज का उसके घर आना जाना था। दो वर्ष पूर्व वह अपने घर के अंदर नल पर नहा रही थी। इसी दौरान एहसान अली घर आ गया और चुपचाप उसकी नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देने लगा। 

फिर एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक क में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके दुराचार किया। अब आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी से रहा है। उसका फरीदपुर से रिश्ता तय हो गया था। 13 जून को बारात आनी थी। आरोपी एहसान अली फरीदपुर पहुंच गया और अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार