टी20 विश्व कप 2026 : अहमदाबाद में टीम इंडिया की 'शर्मनाक' हार, सुपर-8 में 76 रनों से जीता साउथ अफ्रीका

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की के बाद मार्को यानसन (चार विकेट) और केशव महाराज (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को भारत को 76 रनों से शिकस्त दी। 179 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 51 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिये।

इशान किशन (शून्य), तिलक वर्मा (एक), अभिषेक शर्मा (15), वॉशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में केशव महाराज ने हार्दिक पंड्या (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह (शून्य) और अर्शदीप सिंह (एक) का शिकार कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। 

19वें ओवर में मार्को यानसन ने शिवम दुबे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवीं सफलता दिलाई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाये। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर यानसन ने जसप्रीत बुमराह (शून्य) को आउट कर 111 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया। 

डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की के बाद मार्को यानसन (चार विकेट) और केशव महाराज (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को भारत को 76 रनों से शिकस्त दी। 179 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 51 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिये।

इशान किशन (शून्य), तिलक वर्मा (एक), अभिषेक शर्मा (15), वॉशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में केशव महाराज ने हार्दिक पंड्या (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह (शून्य) और अर्शदीप सिंह (एक) का शिकार कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। 

19वें ओवर में मार्को यानसन ने शिवम दुबे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवीं सफलता दिलाई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाये। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर यानसन ने जसप्रीत बुमराह (शून्य) को आउट कर 111 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया। 

 इससे पहले डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को भारत के खिलाफ सात विकेट पर 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये।

क्विंटन डी कॉक (छह), कप्तान एडन मारक्रम (चार) और रायन रिकलटन (सात) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये 93 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। 13 वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार कर लिया। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन (दो) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

टीमें :

दक्षिण अफ़्रीका (प्लेइंग XI): ऐडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

संबंधित समाचार