दर्दनाक हादसा: यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

टांडा, अमृत विचार। टांडा थाना क्षेत्र के सरकथल के पास सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10वीं के दो छात्रों मनु, अरुण सैनी और विनय शर्मा की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसमें एक अन्य छात्र विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेनबो इंटर कॉलेज के 10वीं कक्षा के चार छात्र विनीत पुत्र ज्ञान सिंह, विनय शर्मा पुत्र पुष्पेंद्र शर्मा, मनु चौहान पुत्र अमित चौहान निवासी फत्ता वाला और अरुण सैनी पुत्र भगवान दास निवासी मझोला लाइन पार मुरादाबाद सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। क्षत्रिय कुलभूषण इंटर कॉलेज सरकथल के सामने उनकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना तुरंत 108 एम्बुलेंस को दी गई। 

घायलों को तुरंत टांडा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनु चौहान, अरुण सैनी और विनय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया है। मृतक अरुण सैनी अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर सभी के परिजन जिला अस्पताल में मोर्चरी पर पहुंच गए हैं।

संबंधित समाचार