बुलंदशहर में बोर्ड परीक्षा में तैनात शिक्षक की मौत: गांधी बाल निकेतन में अंग्रेजी परीक्षा के दौरान आया हार्ट अटैक
बुलंदशहर। बुलंदशहर में सोमवार को एक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात शिक्षक की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनय कुमार ने बताया कि गांधी बाल निकेतन में प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि कक्ष संख्या चार में ड्यूटी पर तैनात सुरेंद्र पाल (54) अचानक गिर गए और स्कूल के कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डीआईओएस ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने पाल को मृत घोषित किया और प्राथमिक अनुमान के अनुसार शिक्षक की मौत दिल का दौरा पकड़े से हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
