Bareilly: खूनी पेड़ पर चिपकाए रिफ्लेक्टर, कार टकराने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। रामपुर रोड पर स्वालेनगर के पास जिस पेड़ से टकराकर तीन लोगों की जान गई, उस पड़े पर परिवहन विभाग की ओर से रिफ्लेक्टर चिपकाए गए हैं, ताकि रात में दूर से पेड़ दिखाई दे सके। इस पेड़ के आसपास के पेड़ों पर भी रिफ्लेक्टर चिपकाए हैं। इधर, पेड़ से कार टकराने का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें कार की रफ्तार अधिक लग रही है। पेड़ के पास जेसीबी खड़ी नजर आ रही है।

दरअसल शनिवार देर रात रामपुर के कल्याणपुर शहजादनगर निवासी गोविंद पुत्र नेमकरन अपनी 30 वर्षीय पत्नी मोनी, पिता 60 वर्षीय खेमकरन, चाचा राम बहादुर और 85 वर्षीय फूफा रामगुलाम (निवासी शिवपुरी, थाना मुंडापांडे, मुरादाबाद) के साथ अपनी बुआ के बेटे राहुल की शादी में शामिल होने थाना शाही क्षेत्र के मंसूरगंज गए थे। वापस लौट रहे थे कि देर रात एक बजे उनकी कार किला क्षेत्र स्वालेनगर पर पहुंची।

इस बीच रामपुर रोड पर सामने से अचानक एक वाहन आ गया। जिससे बचने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में गोविंद की पत्नी मोनी, पिता खेमकरन और फूरा रामगुलाम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गोविंद समेत दो वर्षीय बेटा और चाचा राम बहादुर घायल हुए थे।

संबंधित समाचार