विराट-अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद, सामान्य श्रद्धालुओं की तरह सत्संग में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मथुरा। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। कोहली सुबह आए। आश्रम सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज़्यादा समय तक यहां रुके। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी। 

वृंदावन में 'विरुष्का' ने किया सत्संग

बताया जाता है कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद यह दंपति दिल्ली से सीधे वृंदावन पहुंचा और अलसुबह श्री हित राधा केली कुंज में सत्संग में शामिल हुआ। पिछले एक वर्ष में दोनों कई बार ब्रज आकर आशीर्वाद ले चुके हैं। इस बार दोनों किसी विशेष प्रोटोकॉल के तहत नहीं बल्कि सामान्य श्रद्धालुओं की तरह सत्संग में शामिल हुए। वे सैकड़ों भक्तों के बीच जमीन पर दरी पर बैठकर करीब एक घंटे तक प्रवचन सुनते रहे। दोनों के माथे पर चंदन, गले में तुलसी की माला और हाथ में नाम-जप काउंटर दिखाई दिया। 

पूरे समय वे शांत भाव से हाथ जोड़कर प्रवचन सुनते रहे। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, दोनों ने किसी प्रकार की निजी मुलाकात या विशेष व्यवस्था की मांग नहीं की। उनकी सादगी और विनम्रता की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। प्रशंसकों ने इसे उनकी आस्था और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़कर देखा है। उल्लेखनीय है कि यह दंपति पूर्व में भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में दर्शन कर चुका है। वृंदावन प्रवास के दौरान उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन भी किए। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म