Bareilly: बदायूं में मुसलमानों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा है कि बदायूं के इस्लाम नगर में तीन मुसलमानों को सरेराह पीटने के आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बयान में कहा है कि पीड़ितों ने अपनी तहरीर में जो कुछ लिखा है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से साफ जाहिर है, उसके मद्देनजर आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई, महज शांति भंग में चालान करके उसकी आसान रिहाई का रास्ता साफ किया गया। आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अदनान मियां ने कहा है कि रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। मुसलमान इबादतों में लगे हैं। 

देशभर से खबरें आ रही हैं कि मुसलमान होने के कारण उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। नबीरा-ए-आला हजरत ने कहा कि अगर गुंडे इसी तरह खुलेआम मुसलमानों का उत्पीड़न करते रहेंगे और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी या हल्की-फुल्की कार्रवाई करके मामले टाल दिए जाएंगे तो कानून व्यवस्था का क्या मतलब रह जाएगा? बदायूं सहित ऐसे सभी मामलों में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार