UP: पुलिस ने विधानसभा घेराव को निकले कांग्रेसियों को किया हाउस अरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विधानसभा सभा घेराव के लिये युवा कांग्रेस रामपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 4 बजे काजी गली स्थित युवा कांग्रेस के कैंप कार्यालय में एकत्रित हुए। इसी दौरान पुलिस ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया।

कार्यकर्ताओं ने कूच करने की कोशिश की उन्हें गाड़ियों में भर लिया और पुलिस चौकी ले जाकर बैठा लिया। हालांकि दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। युवा कांग्रेस के महासचिव अरसलान खां ने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस से डरने वाली नहीं, यह सीधा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। मनरेगा रोजगार की गारंटी है, जिस के नियमों को कांग्रेस बदलने नहीं देगी और हर स्तर पर इसमें बदलाव का विरोध करेगी।

 जिला अध्यक्ष मो. आरिफ ने इसे संविधान विपरीत लोकतंत्र की आवाज को दबाने का असफल प्रयास है। कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये डटा रहेगा। शहर विधान सभा अध्यक्ष यासिर शाह खां ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मोहब्बत के पैगाम को जन जन तक पहुंचाने और दमनकारी नीतियों का डट कर मुकाबला करने का संकल्प दोहराया।

संबंधित समाचार