होलिकोत्सव में अभी थोड़ा वक्त है,आइए घर की सजावट कर लें.... परदा से लेकर सोफा कवर की बाजारों में विस्तृत रेंज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : रंगोत्सव पर्व पर मेहमानों के आवागमन का सिलसिला आठों तक लगातार बना रहता है। ऐसे में घर के कमरों की सजावट करना जरूरी है।

Untitled design (1)

फिर चिंता किस बात की। बाजार जाइए और मनमुताबिक पर्दे, कुशन कवर, सोफा कवर, बेड सीट समेत विभिन्न सजावटी आइटमों की खरीदारी कर मेहमानों के बैठने वाले कमरों को दुरुस्त कर उसे सजावट लें। अभी थोड़ा वक्त है।

Untitled design (2)

बाजारों में ऐसी चीजों की विस्तृत रेंज आ गई है।

Untitled design (3)

पर्दों में रंगीन दिखने वाले प्रिंटेड कॉटन और लेनिन की विस्तृत रेंज शोरूम में है। राजधानी के अमीनाबाद, श्रीराम रोड, गणेशगंज, चौक, इंदिरानगर, भूतनाथ मार्केट, गोमतीनगर, अलीगंज, आलमबाग समेत कई बाजारों के शोरूम में खरीदारों ने घर के सबसे जरूरी सजावटी आइटम की खरीदारी शुरू कर दी है।

कॉटन के प्रिंटेड और लेनिन पर्दों की मांग

अमीनाबाद श्रीराम रोड के कारोबारी प्रभू जालान बताते हैं कि कॉटन के प्रिंटेड, टिश्यू और लेनिन के पर्दों की नई रेंज इस बार ग्राहकों को लुभा रही है। जहां कॉटन के पर्दे 270 से 600 रुपये मीटर की रेंज में हैं तो लेनिन 450 से शुरू होकर 800 रुपये तक है। सिलवाने वाले पर्दे ही नहीं रेडीमेड तैयार किए गए सोफा, कुशन, तकिया आदि कवर भी उपलब्ध हैं। इन्हें रंग की मैचिंग के हिसाब से पसंद करिए और उन्हें पहनाकर इलास्टिक खींच दीजिए।

स्वदेशी मार्केट से जुडे़ व्यापारी रजत अग्रवाल कहते हैं पर्दों के अलावा इलास्टिक के सोफा कवर का सेट है। फाइव सीटर इस सोफा कवर की कीमत 1825 रुपये प्रति सेट है। यही नहीं पांच सीटर सोफा कवर 1,400 रुपये रेंज वाला है। इन्हें सिलवाने की जरूरत नहीं। बस नाप लेकर जाइए और मनपसंद खरीद लीजिए।

सजावटी आइटम रेंज प्रति पीस
सोफा कवर 900 से 1,825
कुशन कवर 200 से 1,200
बेड सीट डबल  450 से 3,500
बेड सीट सिंगिल 260 से 1,500
तकिया कवर 250 से 750
पर्दा 90 से 550 रुपये मीटर
कॉटन प्रिंटेड पर्दे 270 से 650 रुपये
लेनिन पर्दे 450 से 900 रुपये
होली पर मदिरा से दूर रहने की अपील

होली के पर्व को लेकर प्रदेश सरकार ने लोगों से संयम और सुरक्षा बरतने की अपील की है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से कहा है कि होली रंगों, खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है, इसे मदिरापान से फीका न करें। आबकारी मंत्री ने कहा कि मदिरा त्योहार के दौरान झगड़े और अप्रिय घटनाओं का कारण भी बन सकती है। ऐसे में सभी लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा नशे से दूर रहकर होली मनाएं।उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर “नशे को ना और खुशियों को हां” कहें तथा सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में होली का उत्सव मनाएं।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में 3.67 लाख किसानों को दिन में मिलेगी नियमित बिजली, पीएम-कुसुम के तहत हरी झंडी

संबंधित समाचार