बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शंकराचार्य विवाद पर बचते दिखे मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सौभाग्य से बाबा विश्वनाथ के दर्शन प्राप्त हुए हैं। मेरी यही कामना है कि बाबा सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। 

देश की जनता सुखी व निरोग रहे और सभी का कल्याण हो। एक वैभवशाली, समृद्धशाली और गौरवशाली भारत के निर्माण में हर नागरिक अपना योगदान दे और भारत पूरे विश्व को शांति का संदेश दे-बाबा के चरणों में यही प्रार्थना है।"

वहीं, शंकराचार्य से जुड़े मुद्दे पर पूछे गए सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ राजनीति की कोई जगह नहीं है, वह केवल भक्ति के भाव में डूबे हैं। मंदिर में दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री सीधे अराजीलाइन विकास खंड के शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के लिए रवाना हो गए, जहाँ वे विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे। 

ये भी पढ़ें : 
वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, बार काउंसिल सदस्य को SMS भेजकर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब, ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त होंगे गाँव 
कर्मचारियों का रुका वेतन : परिषद ने कृत्य को बताया अमानवीय, कहा - कंप्यूटर का ज्ञान नहीं, कीपैड मोबाइल से कैसे हो काम  
34 अरब डॉलर के पार हुआ टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों का तीसरी तिमाही का राजस्व, TRAI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बिना एक्स्ट्रा फीस के करें 48 घंटे में Air tickets cancellation, DGCA ने बदला बड़ा रूल, नाम अपडेट करने पर नहीं लगेगा Additional Fees
Stock market closed : ऑटो-फार्मा में लिवाली के चलते बाजारों में उतार-चढ़ाव,  303 अंक की बढ़त में सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव