बोमन ईरानी के डायरेक्टोरियल डेब्यू को मिली सराहना, द मेहता बॉयज़ को स्पोकन फेस्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार बोमन ईरानी के लिए वह पल सच में यादगार बन गया, जब उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म द मेहता बॉयज़ को स्पोकन फेस्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। दो दिन के फेस्टिवल स्पोकन फेस्ट में एक दिल छू लेने वाला नज़ारा तब बना, जब स्टेज पर होस्ट्स ने फिल्म का नाम लिया और करीब 5000 स्पोकन वर्ड प्रेमियों ने एक साथ जोरदार चीयर कर दिया।

बोमन खुद भी हैरान रह गए, और साफ दिख रहा था कि वो इस प्यार से गहराई तक भावुक हो गए हैं। बोमन ईरानी ने इस पल को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि यह लम्हा उन्हें ऐसी खुशी दे गया जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 5000 लोगों ने एक साथ उनकी फिल्म 'द मेहता बॉयज़' का नाम सुना जो आवाज़ दी, वो किसी रॉक बैंड जैसी ट्रीटमेंट थी।

 वो स्टेज पर खड़े थे, पूरी तरह चौंके हुए… और रोंगटे खड़े हो गए थे। स्पोकन फेस्ट में गूंजती तालियों की यह आवाज़ इस बात का सबूत है कि द मेहता बॉयज़ आज भी दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ रही है। बोमन ईरानी ने हाल ही में फिल्म खोसला का घोसला 2 का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया है। इसके बाद वह हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। साथ ही वो पेडी में भी नजर आयेंगे , जिसमें उनके साथ राम चरण हैं।

ये भी पढ़ें : 
'Ram Ji Aake Bhala Karenge' : भूत बंगला का पहला गाना रिलीज़, 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी मचाएगी धमाल 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वैश्विक मंच पर यूपी टूरिज्म का जलवा: ITB Berlin-2026 में सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख स्थलों और आधुनिक पर्यटन का भव्य प्रदर्शन 
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब, ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त होंगे गाँव 
कर्मचारियों का रुका वेतन : परिषद ने कृत्य को बताया अमानवीय, कहा - कंप्यूटर का ज्ञान नहीं, कीपैड मोबाइल से कैसे हो काम  
34 अरब डॉलर के पार हुआ टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों का तीसरी तिमाही का राजस्व, TRAI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बिना एक्स्ट्रा फीस के करें 48 घंटे में Air tickets cancellation, DGCA ने बदला बड़ा रूल, नाम अपडेट करने पर नहीं लगेगा Additional Fees