नए नोटों से लदा बोलीविया का हर्क्यूलिस विमान क्रैश, हाईवे पर 15 मौतें, बिखरे हजारों बिल ... पैसे लूटने की मची होड़

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

ला पाज (बोलीविया): बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। 

बोलीविया की वायु सेना से संबंधित हरक्यूलिस विमान देश के 'सेंट्रल बैंक' से अन्य शहरों में नए नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जमीन पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे हुए थे। दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि घटना में मारे गए लोग विमान में थे या ला पाज हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर खड़ी कारों में सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
 
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही तस्वीरों के अनुसार, विमान ला पाज के निकट स्थित एल ऑल्टो शहर में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। इस बारे में विरोधाभासी खबरें हैं कि यह दुर्घटना तब हुई जब विमान उड़ान भर रहा था या उतर रहा था। सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे पड़े थे। 

टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन प्रभावित हुए हैं। दमकलकर्मी विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी की रेल अवसंरचना को मिलेगी वैश्विक तकनीक: जर्मनी में 200 करोड़ के निवेश पर सहमति
यूपी में राजस्व का नया रिकॉर्ड: CM ने की समीक्षा... फरवरी 2026 तक 1.96 लाख करोड़ से ज्यादा संग्रह, होली पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर दी सख्त चेतावनी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 98.28 करोड़ जारी: वित्तीय अनुशासन के साथ होगा भुगतान, परियोजना को मिलेगी स्थिरता
बागों के अमराई की भीनी खुशबू करा रही बंसत का अहसास: मैंगों बेल्ट में आम के पेड़ पर लद रहे बौर, बागान मालिक खुश
योगी सरकार का बड़ा फैसलाः 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना पक्का भवन, प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर जोर