Iran-Israel War : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित, इजरायल के दावों पर अराघची का खंडन
तेहरान : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई "जहाँ तक मुझे पता है" जीवित हैं। श्री अराघची ने एनबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि इजरायली हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी है।
उनके मरने का दावा कुछ इजरायली मीडिया घरानों ने किया था। अब्बास अराघची ने इतना अवश्य कहा कि उनके एक या दो कमांडर मारे गए हैं, लेकिन अधिकांश अधिकारी जीवित हैं।
उन्होंने ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को असंभव कार्य करार देते हुए कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई संवाद नहीं हो रहा है, और यह भी कहा कि अगर वाशिंगटन बात करना चाहता है, तो वे जानते हैं कि ईरानियों तक कैसे पहुंचना है। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत की किसी भी संभावना से पहले हमलों को रुकना चाहिए।
ईरानी हमलों के बाद यूएई ने जारी किया रेड अलर्ट, रक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा
संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) ने कहा है कि उसने ईरानी हवाई हमलों का तेज़ी से तथा "उच्च दक्षता के मुकाबला किया है और ईरानी हमले में अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने सशस्त्र बलों को भी हाई अलर्ट पर रखा है तथा दुश्मन के और किसी खतरे की स्थिति में परिचालन तत्परता का ऑर्डर दिया है।
यूएई की सेना के मुताबिक मार गिरायी गयी मिसाइलों का मलबा अबू धाबी के अलग-अलग इलाकों में गिरा, जिसमें सादियात आइलैंड, खलीफा सिटी, बानी यास, मोहम्मद बिन जायद सिटी और अल फलाह शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित जगहों पर कोई घायल नहीं हुआ।
हमलों की आलोचना करते हुए यूएई के रक्षा मंत्रालय ने हमलों को देश की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया। यूएई ने कहा कि वह अपने इलाके और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी रक्षात्मक कदम उठाने का पूरा अधिकार रखता है।
यूएई ने कहा कि निवासियों और आगंतुकों की सुरक्षा अबू धाबी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जाता जानकारी के लिए आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें और इस इलाके में तनाव की नयी लहर, इज़रायल और ईरान के खिलाफ अमेरिका के अचानक संघर्ष के बीच कोई भी बिना सत्यापन वाली गलत जानकारी को फैलाने से बचें।
यह भी पढ़ें : Iran-Israel War: तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने भी इजरायल पर दागीं मिसाइलें, एक साथ 7 देशों पर किया अटैक
