Bareilly: सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो लाख ठगे, एडीजी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने महिला से दो लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद उसके बेटों को सऊदी मजूदरी के अड्डे पर भेज दिया। लेकिन पांच दिन बाद दसे वापस इंडिया भेज दिया गया। अब महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दे रहे है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया निवासी आबदा ने बताया कि उसके घर पर बिथरी चैनपुर के उमरिया सैदपुर निवासी वसीम और जावेद आए थे। उन्होने कहा कि हम लोग सऊदी में नौकरी लगवाने का काम करते है। महिला ने अपने बेटे फैजान को सऊदी अरब भेजने की बात की। महिला ने जावेद और वसीम को तीन बार में 2 लाख रुपये दे दिए। जिस पर आरोपियों ने पैसे लेकर ड्राइवर की नौकरी लगवाने का आश्ववासन दिया। 

उसके बाद आरोपियों ने फैजान के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले लिए। 21 दिसंबर 2025 को उन्होने फैजान को सऊदी अरब में लेबर के काम पर भेज दिया। जहां से उसे पांच दिन बाद वापस कर दिया। महिला ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एडीजी के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने बिथरी चैनपुर के सैदपुर निवासी वसीम और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार