दक्षिण ईरान : बालिका विद्यालय पर हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 40

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

दुबई : दक्षिणी ईरान में एक बालिका विद्यालय पर इजराइल-अमेरिका के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। वहां की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में हुए हमले में कम से कम 45 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। शहर में ईरान के अर्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी' गार्ड का एक अड्डा है। अमेरिका और इजराइल दोनों ने ही अभी तक इस अभियान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

रूस ने ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमलों की निंदा की 

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइल हमलों की निंदा करते हुए इसे ''संयुक्त राष्ट्र के एक संप्रभु एवं स्वतंत्र सदस्य देश के खिलाफ पूर्व नियोजित और अकारण की गई सशस्त्र आक्रामकता'' बताया तथा सैन्य अभियान को तत्काल रोकने और कूटनीति की ओर लौटने की मांग की। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव ईरानी परमाणु कार्यक्रम के बारे में चिंताओं की आड़ में तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं। 

इसने कहा कि हमलों से क्षेत्र में ''मानवीय, आर्थिक और संभवतः रेडियोधर्मी तबाही'' का खतरा है तथा अमेरिका और इजराइल पश्चिम एशिया को काबू न किए जा सकने वाले टकराव की ओर धकेलना चाहते हैं। रूस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सुरक्षा उपायों के तहत आने वाले परमाणु संयंत्रों पर बमबारी को ''अस्वीकार्य'' बताया और कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। इसने तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह अमेरिका और इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें : Iran-Israel War: तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने भी इजरायल पर दागीं मिसाइलें, एक साथ 7 देशों पर किया अटैक

संबंधित समाचार