Bareilly: जंक्शन से होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी और होली विशेष ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। होली के मौके पर नियमित ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। ऐसे में होली पर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके मद्देनजर रेलवे की तरफ से लगातार होली विशेष ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने शनिवार को तीन और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। यह होली स्पेशल ट्रेन बरेली होकर गुजरेंगी जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी नंबर 05101 _05102 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 5 मार्च से 14 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नई दिल्ली से 6 से लेकर 15 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा।

इसके अलावा 05071/05072 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 02 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को और आनन्द विहार टर्मिनल से 03 से 17 मार्च, तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा। गाड़ी नंबर 05089/05090 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 05 से 14 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को और आनन्द विहार टर्मिनल से 6 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 4 फेरों के लिए किया जायेगा।

 

संबंधित समाचार