विद्युत सखियों ने रचा नया कीर्तिमान, ओटीएस में बना रिकॉर्ड बिल कलेक्शन 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की ‘विद्युत सखियों’ ने बिजली बिल संग्रह में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अभिसरण से संचालित यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त मॉडल बनकर उभरा है।

मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक विद्युत सखियों द्वारा 3,227 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल संग्रह किया जा चुका है। लगभग 1.40 करोड़ बिलों के माध्यम से 42 करोड़ रुपये से अधिक का कमीशन अर्जित हुआ है। फरवरी 2026 तक प्रदेश में 15,413 सक्रिय विद्युत सखियां कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक संचालित ओटीएस योजना के दौरान 657 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ। दिसंबर में 349 करोड़, जनवरी में 188 करोड़ और फरवरी में 120 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। इस अवधि में 17.75 लाख बिलों का निस्तारण हुआ और 8 करोड़ रुपये से अधिक कमीशन अर्जित किया गया।

प्रदेश की 70 विद्युत सखियों ने एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का बिल संग्रह कर कीर्तिमान स्थापित किया। अमेठी की सोनी द्विवेदी (3.1 करोड़), रामपुर की मेहर जहां (2.7 करोड़) और बाराबंकी की राजश्री शुक्ला (2.3 करोड़) का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय है।

ये भी पढ़ें :
आंगनबाड़ी केंद्रों से कुपोषण पर निर्णायक प्रहार: ‘पोषण 2.0’ के तहत 36 लाख बच्चों तक पहुंच रहा गर्म भोजन, नन्हें कदमों को पोषण का संबल

संबंधित समाचार