बबली दीदी के दमदार किरदार में नजर आयेगी मोना सिंह, बोलीं- पहला मजेदार और सरप्राइज भरा कोलैबोरेशन 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अभिनेत्री मोना सिंह प्राइम वीडियो की फिल्म 'सूबेदार' में बबली दीदी के दमदार किरदार में नजर आयेगी। प्राइम वीडियो की फिल्म 'सूबेदार' ने एक ऐसा कास्टिंग सरप्राइज दिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। बबली दीदी के रूप में, मोना सिंह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसे अपराध विरासत में मिला है। वह जेल के पीछे से अवैध रेत खनन के कई घाट चलाती हैं और सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) को लगातार अपनी उंगलियों पर नचाती हैं। 

ताकतवर, अनप्रिडिक्टेबल और देसी मिट्टी की हकीकत से जुड़ी, यह मोना सिंह का वो अवतार है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 के किसी भी कयास में इस ट्विस्ट की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती थी। मोना सिंह ने बताया, "मुझे सुरेश (त्रिवेणी) का फोन आया, वो मेरे अच्छे दोस्त हैं।

उन्होंने मुझसे कहा, 'मोना, मैं तुम्हें एक ऐसा रोल ऑफर कर रहा हूं जो तुमने पहले कभी नहीं किया है।' उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और मेरे किरदार के बारे में बताया, तो मेरा रिएक्शन था 'अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?' मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था।" 

मोना सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि सुरेश के साथ काम करने का यह सबसे अच्छा हिस्सा है, और यह हमारा पहला कोलैबोरेशन है।" अपने किरदार 'बबली दीदी' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "वह सरप्राइज से भरी हुई है और थोड़ी मनमौजी है। वह बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल (जिसका अंदाजा न लगाया जा सके) है और अपनी कमियों को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। यही बात मुझे इस किरदार के बारे में सबसे अच्छी लगी।" 

मोना सिंह ने कहा, "एक हार्टलैंड (देसी) डायलेक्ट (बोली) भी पकड़ना है और आप गुंडी दीदी भी बनी हुई हो। पूरा सैंड माफिया आप चला रही हैं। और मैंने सूबेदार जी (अनिल कपूर) को पूरी पिक्चर में दुखी कर रखा है। दीदी की वजह से बहुत एक्शन हो रहा है। तो यह चुनौतीपूर्ण था। बेशक, हर एक्टर को चैलेंज पसंद आता है और मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आता है। ऐसी चीज़ें करना जो मुझे चुनौती दें, हैरान करें, जिसकी वजह से मेरी रातों की नींद उड़ जाए... मैंने यह सब महसूस किया इस रोल को निभाते वक्त और बहुत मजे किए।" 

सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित, 'सूबेदार' ओपनिंग इमेज फिल्म्स की प्रोडक्शन है, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग से बनी है। सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित, इस दमदार और इमोशनल एक्शन-ड्रामा में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में हैं। इनके साथ ही सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'सूबेदार' का प्रीमियर 05 मार्च को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।

ये भी पढ़ें :
Aspirants: एस्पिरेंट्स सीजन 3 का होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर, जानिए कब और कहा होगी रिलीज  

 

संबंधित समाचार