दूतावास पर हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान में बंद कीं वीज़ा सेवाएं
इस्लामाबाद : ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा चिंताओं के बाद इस्लामाबाद में अपने दूतावास और कराची एवं लाहौर में वाणिज्यिक दूतावास में सभी वीज़ा और अमेरिकी नागरिक सेवाएं रद्द कर दी हैं। पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन ने एक मार्च को जारी एक सुरक्षा अलर्ट में कहा कि वह लाहौर और कराची में वाणिज्य दूतावास में चल रहे प्रदर्शनों पर नज़र रख रहा है।
साथ ही इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर में वाणिज्य दूतावास के बाहर और विरोध प्रदर्शनों की अपील भी कर रहा है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका की सरकार के कर्मचारियों को अगली सूचना तक अपनी गतिविधि कम करने के लिए कहा गया है। अलर्ट में पाकिस्तान में अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचार पर नज़र रखने, ज़्यादा भीड़ से बचने, अपने आस-पास का ध्यान रखने की सलाह दी गयी है।
मिशन ने कहा कि कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में कूटनीतिक जगहों के आसपास विरोध प्रदर्शन की वजह से दो मार्च के सभी कार्य रद्द कर दिये गये हैं। यह चेतावनी अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद आई है। देश भर में हुई झड़पों में कम से कम 23 प्रदर्शनकारी मारे गए, जिनमें कराची में 10, स्कर्दू में 11 और इस्लामाबाद में दो प्रदर्शनकारियों की मौत शामिल है।
