अमरोहा: गश्त पर निकले सिपाही पर युवक का जानलेवा हमला, गंडासे से कंधे और कान पर किए वार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर क्षेत्र में बीती रात गश्त के दौरान एक सिपाही पर युवक ने गंडासे से हमला कर दिया। हमले में घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे गश्त पर निकले सिपाही राहुल पर एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि आरोपी अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। प्रथम दृष्टया उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। फिलहाल हमले के कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार