Bareilly: प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली। पेड़ से फंदा लगा उसका शव लटका मिला तो गांव हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही युवक की प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।

दरअसल भमोरा थाना क्षेत्र के गांव में युवक का अपनी ही बिरादरी की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात से नाराज होकर दो दिन पहले प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर अपनी प्रेमिका के जहर खाने से आहत युवक ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। 

गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका उसका शव लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। पूरे मामले पर परिवार के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

संबंधित समाचार