Bareilly : 108 एंबुलेंस नहीं आई, ठेले से जिला अस्पताल पहुंचा मरीज

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

जोगी नवादा के रहने वाले पीड़ित को नहीं मिल सका इलाज

ठेले पर मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार

बरेली, अमृत विचार। एक युवक की अचानक हालत खराब हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार कॉल की, मगर उन्हें एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। इसके बाद मरीज को गंभीर हालत में परिजन ठेले पर लेकर जिला अस्पताल आए। यहां इमरजेंसी वार्ड में भी उसे इलाज नहीं मिल सका। जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। हालांकि, यह घटना मंगलवार की है, लेकिन इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी तस्लीम (30) की मंगलवार दोपहर तबीयत खराब हो गई। परिजनों के अनुसार कई बार 108 एम्बुलेंस सेवा पर कॉल की। करीब आधे घंटे तक कोई एम्बुलेंस उनकी मदद के लिए नहीं पहुंची। मजबूर होकर खुद तस्लीम को ठेले पर लिटाकर जिला अस्पताल ले आए। परिजनों का कहना है कि जब वह मरीज को लेकर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो वहां उन्हें निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दे दी गई। परिजन तस्लीम को निजी अस्पताल ले गए। तस्लीम के फेंफड़ों में पानी भर गया था। इसकी वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

अगर कॉलर को एंबुलेंस असाइन हुई है तो जरूर पहुंचती है, लेकिन कई बार कॉल ही रिसीव नहीं होती है। ऐसे केस में एबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाती। इस मामले की जांच कराई जाएगी। -डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ।

संबंधित समाचार