लखनऊ स्टेशनों पर सिनेमा का जादूः यात्रियों को दिखाई जा रही हैं फिल्मों की झलकियां... LED स्क्रीन पर शूटिंग की क्लिप्स

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग की गई है। स्टेशन परिसरों और ट्रेनों में शूट के लिए फिल्मों के क्लिप लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को दिखाए जा रहे हैं। इसके लिए कॉनकोर्स एरिया में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के मनोरंजन के साथ स्टेशनों पर हुई फिल्म शूटिंग की जानकारी देना भी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ मंडल के कई स्टेशनों पर फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग की गई है। लखनऊ सिटी स्टेशन पर 2017 में बरेली की बर्फी, 2019 में जबरिया जोड़ी, 2020 में छोटे नवाब, 2021 में 14 फेरे , 2022 में निकम्मा, 2022 में ब्रीथ: इन्टू द शेडो सीजन-2 , 2023 में इंस्पेक्टर अविनाश, 2023 में कंजूस मक्खीचूस , 2024 में द उमेश क्रॉनिकल्स और 2025 में कंट्रोल व सिंगल सलमा फिल्मों की शूटिंग की गई।

इसी तरह लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर वर्ष 2019 में पति, पत्नी और वो, वर्ष 2021 में 14 फेरे, ऐशबाग कोचिंग डिपो में वर्ष 2019 में फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, 2022 में माई , 2024 में भईया जी व 2025 एक चतुर नार में की शूटिंग हुई थी। ऐशबाग स्टेशन पर वर्ष 2023 में मिशन मजनू, मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर 2022 में फिल्म दीया और वेब सीरीज की शूटिंग की गई।

संबंधित समाचार