T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ICC ने खेला बड़ा दांव... करोड़ों की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक सब पर होगी पैसों की बारिश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को  टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महाकाव्य फाइनल खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला सिर्फ विश्व चैंपियन का ताज नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी का भी फैसला करेगा। आईसीसी ने इस बार इनामी राशि को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है, जिससे दोनों टीमों के लिए करोड़ों रुपये का खेल शुरू हो चुका है!

कुल प्राइज पूल- 120 करोड़ रुपये से ज्यादा!

आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी की लगभग 120 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की है। यह 2024 के वर्ल्ड कप से 20% ज्यादा है। प्रसारण अधिकारों और स्पॉन्सरशिप से मिली भारी कमाई ने इस रिकॉर्ड को संभव बनाया।

विजेता और उपविजेता को मिलने वाली राशि

विजेता टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.48 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।

चाहे भारत जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के खाते में कम से कम 14 करोड़ से ज्यादा की राशि पक्की है। लेकिन चैंपियन बनने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ 27 करोड़+ का इनाम और विश्व चैंपियन का गौरव दोनों मिलेगा।

सेमीफाइनलिस्ट और सुपर-8 टीमों का इनाम

सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों में हर टीम को को 790,000 डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वहीं सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों में हर टीम को 380,000 डॉलर (करीब 3.48 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। 

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमों को भी फायदा

टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाईं, उन्हें भी 250,000 डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी।

क्रिकेट का सबसे अमीर टूर्नामेंट!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। टी20 फॉर्मेट का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आईसीसी इसे और भव्य बनाने में जुटा है। अब सबकी नजरें अहमदाबाद के मैच पर टिकी हुई है की आखिर कौम से टीम बाजी मारेगी।

संबंधित समाचार