बरेली: बीडीए ने पीलीभीत रोड के आरिश लॉन को किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने सोमवार को मानचित्र स्वीकृत कराये बिना बनाए गए पीलीभीत रोड स्थित आरिश लॉन (बरातघर) को सील कर दिया। बरातघर स्वामी आरिश खान को पहले बीडीए ने नोटिस दिये। तीन नोटिस के बाद प्राधिकरण ने सुनवाई की। बरातघर मालिक के किसी नोटिस का जवाब नहीं देने पर बरातघर सील …

अमृत विचार, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने सोमवार को मानचित्र स्वीकृत कराये बिना बनाए गए पीलीभीत रोड स्थित आरिश लॉन (बरातघर) को सील कर दिया। बरातघर स्वामी आरिश खान को पहले बीडीए ने नोटिस दिये। तीन नोटिस के बाद प्राधिकरण ने सुनवाई की। बरातघर मालिक के किसी नोटिस का जवाब नहीं देने पर बरातघर सील करने की कार्रवाई की गयी है।

इसके अलावा बीडीए की टीम ने बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान ग्राम से बिबियापुर जाने वाले मार्ग पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कई निर्माण कार्यों को सील कर दिया। बीडीए की कार्रवाई से भवन स्वामियों में खलबली मची है। सील हटवाने के लिए भवन स्वामियों ने जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है।

बरेली विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। टीम ने बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान ग्राम से बिबियापुर को जाने वाले मार्ग पर मानचित्र स्वीकृत कराये बिना 120 वर्ग मीटर में 10 दुकानों को सील कर दिया। ये सभी दुकानें बुंदन खां पुत्र अमीन खां ने बनवाई हैं। इसी मार्ग पर अहमदयार खां पुत्र काले खां के द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना लगभग 200 वर्ग मीटर एरिया पर बनाए व्यावसायिक हाल और शमीउद्दीन द्वारा इसी मार्ग पर मानचित्र स्वीकृत कराये बिना 150 वर्ग मीटर में भूतल एवं प्रथम तल व्यावसायिक भवन को सील कर दिया।

टीम ने सईद खां पुत्र वहीद खां द्वारा अटाकायस्थान ग्राम से बिबियापुर जाने वाले मार्ग के पास 300 वर्ग मीटर में बनाए गए तीन आवासीय भवनों का निर्माण रोकने के साथ पूरे एरिया को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने आरिश खान के खुशबू एन्क्लेव के पास बने बिना मानचित्र स्वीकृत के आरिश लॉन को सील किया। बीडीए ने उत्तर प्रदेश नगर नियेाजन एवं विकास अधिनियम तथा भवन उपविधियों के प्राविधानों के तहत सभी को सील किया है।

संबंधित समाचार