कब होगा लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन: टलने के बाद आई नई तारीख, जानें डेट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : अब ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन 13 मार्च को कराने की तैयारी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने उद्घाटन करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पत्राचार करके समय मांगा है। साथ ही कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। यदि रक्षामंत्री स्तर से समय मिला तो डालीगंज से समतामूलक चौक तक तैयार नये लेन का उद्घाटन करने लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

एलडीए ने फेज-2 में डालीगंज से निशातगंज होते हुए समतामूलक चौक तक करीब सात किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। जिसका उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होना है। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। दिसंबर से किसी न किसी कारण और व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम टल रहा है। 

इस बार 28 फरवरी को उद्घाटन की एलडीए ने पूरी तैयारी कर रखी थी, उसके एक दिन पहले कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब 13 मार्च को उद्घाटन की तैयारी है। मंगलवार को रक्षामंत्री के कार्यक्रम की स्थिति साफ हो जाएगी। यदि कार्यक्रम तय हुआ तो विवेक खंड में लक्ष्मण मंडपम् का भी उद्घाटन हो सकता है।

दूसरे व तीसरे चरण का काम तेज, फ्लाईओवर की मिली एनओसी

चार चरण में 28 किमी का ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से किसान पथ से जुड़ेगा। पहले चरण में आईआईएम रोड से डालीगंज तक लेन संचालित है। दूसरे चरण में डालीगंज से समतामूलक चौक तक लेन तैयार है। तीसरे और चौथे चरण में समतामूलक चौक से लामार्टिनियर होते हुए किसान पथ तक बंधा रोड, फ्लाईओवर व ब्रिज आदि निर्माण तेज कर दिए हैं। शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम के पास फ्लाईओवर बनेगा। 

शहीद पथ ग्रीन कॉरिडोर के इंटर सेक्शन पर फ्लाईओवर और क्लोवर लीफ भी बनेगा। चारोंचरण तैयार और संचालित होने के बाद बैकुंठधाम से 1090 होते हुए ला मार्टिनियर तक फ्लाईओवर बनेगा। इस बीच अंबेडकर पार्क आ रहा है। पार्क की प्रबंध समिति ने फ्लाईओवर बनाने की एनओसी दे दी है।

ये भी पढ़ें :
योगी सरकार का एक और बड़ा कदम, यूपी बनेगा ग्लोबल टैलेंट का हब 

संबंधित समाचार