बाराबंकी : मेधावियों का सम्मान, डीएम ने बढ़ाया उत्साह

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

बाराबंकी, अमृत विचार : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट लोकसभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मेधावियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। 

उन्होंने बुक रीडिंग, नियमित समाचार पत्र वाचन, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हाईस्कूल में 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पाईं अंशिका वर्मा, द्वितीय स्थान अदिति 97.50%, तृतीय स्थान परी वर्मा 97.33% के साथ दिव्या 96.67%, संध्या शिखा 96.67, निधि 96.50%, मोनिका यादव 96%, शिक्षा मिश्रा 96.33% और आराध्या राज 96.17% को सम्मानित किया गया। 

वहीं इंटरमीडिएट की टॉपर्स श्रेया वर्मा 97.20 %, पूजा पाल 97.00 %, अर्पिता जायसवाल 96 % और आदित्य वर्मा 96% को भी सम्मान मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार