11 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष- आज नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं।
मिथुन - आज कार्यक्षेत्र में सीनियर आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर अधिक विश्वास न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क- आज जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं। सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। मित्रों से सलाह लेंगे।
सिंह- आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत अच्छा है। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
कन्या- आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।
तुला- आज घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृश्चिक- आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है।
धनु- आज सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्ज उतार सकते हैं। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर- आज घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
कुंभ- आज नए संपर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मीन- आज का दिन नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। छात्रों को नया सीखने को मिलेगा।
